बाइक रैली के साथ हिन्दू सम्मेलन आज।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। आठ फरवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकाली। रैल जवाहर से नया बाजार, पुराना बाजार होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची जिसमें युवाओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की।

हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक मनीष पंत ने बताया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जा रहा है और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गणेश ने बताया कि इस शिविर में हजारों लोग पहुंचेंगे औ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा ओजस्वी संबोधन भी दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से शिविर में आने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कारवाह गोविंद खाती, भाजपा युवा मोच के मंडल अध्यक्ष धीरज रौतेला, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, छात्र संघ हिमांशु बोनाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

