उद्यान विभाग गंगोलीहाट ने ग्राम पंचायत जजूट एवं फुटसिल में निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट। उद्यान विभाग गंगोलीहाट द्वारा आज ग्राम पंचायत जजूट एवम् ग्राम पंचायत फुटसिल में निःशुल्क 3-5 योजना के तहत फलदार पौधों का वितरण किया गया इसमें काश्तकारों को 3 से लेकर 5 तक पौधे वितरित किए गए। इस योजना के तहत ग्राम जजूट, पीपलेत, खरिक, सुनौली, कानीखेत, फुटसिल, टकोली में प्रभारी उद्यान गौरव पंत, प्रभारी नर्सरी अर्चना जोशी, हरीश कोरंगा, शेखर चंद्र ने पौधे वितरित किए। ग्राम पंचायत जजूट के 65 ओर ग्राम पंचायत फुटसिल के 50 काश्तकारों को फलदार पौधों का वितरण किया गया।

