कुमाऊं क्षेत्र में एंटी नार्कोटिक्स यूनिट ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार।

एनएचएल नेटवर्क📡
किच्छा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुमाऊं क्षेत्र में एंटी नार्कोटिक्स यूनिट ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने थाना किच्छा क्षेत्र के लालपुर चौकी इलाके में दबिश देते हुए 42 वर्षीय सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर को गिरफ्तार किया।

