महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पी.एम. इंटर्नशिप योजना की दी गई जानकारी।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में पी. एम.इंटर्नशिप योजना की नोडल अधिकारी सुश्री रश्मि सेलवाल ने विद्यार्थियों को पी.एम. इंटर्नशिप योजना के उद्देश्यों, पात्रता, स्टाइपेंड आवेदन प्रक्रिया तथा योजना से होने वाले लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटर्नशिप योजना में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला में डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. प्रमेश टम्टा, डॉ रेनू टम्टा आदि उपस्थित रहे।

