महाविद्यालय मुनस्यारी में दीक्षारंभ कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी (18038) में दीक्षारंभ कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। छात्र प्रेरण कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य, संबंधित प्राध्यापकगण, नवप्रवेशित शिक्षार्थियों और अध्ययनरत छात्र छात्राओं का स्वागत तथा विषय प्रवर्तन केंद्र समन्यवक डॉo राहुल पाण्डेय द्वारा किया गया। समन्यवक ने विद्याशाखा की कार्ययोजना, केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, ऑनलाइन एवं सरल प्रवेश प्रक्रिया, पाठयक्रम, परीक्षा, पुस्तक प्राप्ति, सत्रीयकार्य इत्यादि के संदर्भ में सारगर्भित जानकारी साझा की गई। इस क्रम में विश्वविद्यालय का लक्ष्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के उपयुक्त बनाना है। इस कार्यशाला के अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला ने शिक्षार्थियों को बताया कि सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा को सुलभ बनाने में विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। शिक्षार्थिगण लक्ष्य केन्द्रित और नियमित अध्ययन से किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यशाला में अध्ययन केंद्र में उपस्थित विषयों के प्राध्यापकों ने शिक्षार्थियों को विषय संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। इस कार्यशाला के धन्यवाद ज्ञापन और समापन की घोषणा डॉo रिफ़ाकत अली द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र से चंद्र प्रकाश आर्या, डॉo उदयभान, डॉo रीतू, डॉo राजेंद्र सिंह राणा, डॉo चेतन चंद्र जोशी, प्रेमा पाण्डेय, हेम चन्द्र द्विवेदी, कार्यालय सहायक गणेश सिंह फर्स्वाण, लक्ष्मी, पूजा, तनुजा, दीपक एवम अन्य शिक्षार्थीगण सम्मिलित रहे।

