आईटीआई की कक्षाएं बनकोट में संचालित होने की उम्मीद।

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गणाई गंगोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री कौशल विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से बनकोट क्षेत्र के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता अभिनेष बनकोटी ने विगत कई वर्षों से स्टाफ के अभाव में आईटीआई बनकोट में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाने का ज्ञापन सौंपा था।
जिसमें कहा गया था कि बनकोट क्षेत्र एवं तहसील गणाई गंगोली के युवक-युवतियों को आईटीआई का प्रशिक्षण का लाभ बनकोट संस्थान में नहीं मिल पा रहा है। जिसके संबंध में आईटीआई बनकोट की कक्षाएं बनकोट में ही संचालित करने के संबन्ध में वार्ता हुई। जिस पर सीएम ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश कौशल विकास सचिव को दिए थे। जिस पर कार्यवाही के बाद बनकोट आईटीआई में फोरमैन के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही अनुदेशक और अन्य स्टाफ की नियुक्ति होनी है ताकि इसी सत्र से कक्षाएं बनकोट संस्थान में ही संचालित हो सके। अब बनकोट आईटीआई में एडमिशन के लिए लिए क्षेत्र के युवक-युवतियां फिटर ट्रेड के आवेदन करेंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता अभिनेष बनकोटी सहित स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व सरकार का आभार जताया है।

Share This News