FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppदिल्लीराज्य

MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का 98 की उम्र में निधन,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क 

नई दिल्ली: भारत के बच्चे बच्चे तक उनकी पहचान है। हम उन्हें दिनभर में कई बार टीवी पर देखते थे। अपने उत्पादों के लिए वो खुद ही विज्ञापन करते थे। मशहूर मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी (MDH) के मालिक धर्मपाल गुलाटी जी का 98 साल की उम्र में आज तड़के निधन हो गया है। आज सुबह 5.38 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हुई। आज दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ दिन पहले धर्मपाल गुलाटी कोरोना से संक्रमित हो गए थे जिससे बाद में वह उबर भी गए थे। फिरभी उनकी तबियत बिगड़ती गई। उनका इलाज चनन देवी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है।

तांगे चलाने से लेकर अरबपति बनने तक की दिलचस्प सफर

महाशय धर्मपाल गुलाटी 27 मार्च, 1923 को सियालकोट ( जो अब पाकिस्तान में है) में जन्मे थे। साल 1933 में, उन्होंने 5वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने से पहले ही एक टीचर के डांटने पर स्कूल छोड़ दी थी। साल 1937 में, उन्होंने अपने पिता की मदद से व्यापार शुरू किया और उसके बाद साबुन, बढ़ई, कपड़ा, हार्डवेयर, चावल का व्यापार किया। उन्होंने अपने पिता के साथ व्यापार शुरू कर दिया। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद वे दिल्ली आ गए और 27 सितंबर 1947 को उनके पास केवल 1500 रुपये थे। जिसमें से धर्मपाल गुलाटी ने 650 रुपये में एक तांगा खरीदा और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कुतुब रोड के बीच तांगा चलाने लगे। कुछ दिनों बाद उन्होंने करोलबाग में एक छोटी सी दुकान लगाकर मसाले बेचना शुरू कर दिया। मसाले का व्यापार चल निकला और एमडीएच (महाशियाँ दी हड्डी) जैसा ब्रांड निकल कर सामने आया। बिजनेस के साथ ही उन्होंने कई समाज सरोकार से जुड़े हुए कार्य भी किये। धर्मपाल गुलाटी ने कई सारे स्कूल और अस्पताल खोले हैं। कभी तांगा चलाकर पेट भरने को मजबूर ये शख्स आज 2000 करोड़ रुपयों के बिजनेस ग्रुप के मालिक थे।

Share This News