पिथौरागढ क्षेत्र में भूकंप आने से लोग दहशत में।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ। लगातार आ रहे भूकंप से चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। हालाकि इनकी त्रीवता कम आंकी जा रही है लेकिन इससे भविष्य में कभी बड़े खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर बीते दिन पिथौरागढ क्षेत्र में भूकंप आने से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकलकर फोन पर अपने परिचितों की कुशक्षेम लेने लगे।

सीमांत जिले पिथौरागढ में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में बीते दिन शाम भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

विदित हो कि उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटके से डोली। शुक्रवार की सायं 7 बजकर 16 मिनट पर नेपाल से लगी सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया । भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में झटका तेज महसूस किया गया।

अन्य स्थानों पर कुछ ही लोगों को इसका आभास हुआ। नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे के क्षेत्र में झटका तेज होने से लोग दहशत में रहे और घरों से बाहर निकल गए थे। भूकंप का केंद्र भी धारचूला तहसील क्षेत्र में बताया जा रहा है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Share This News