गंगोलीहाट थाने मे बैठक का आयोजन कर लोगो को नये कानूनो की जानकारी दी गयी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम वर्ष 2023 के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नवनियुक्त थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी की अध्यक्षता में थाना गंगोलीहाट में स्थानीय लोगो की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वक्ताओं द्वारा उपस्थित लोगों को नये कानूनो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। भारतीय दंड संहिता 1860 को बदलकर भारतीय न्याय संहिता कर दिया गया है। सीआरपीसी 1973 की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता कर दिया गया है। वर्तमान कानून में वैज्ञानिक/ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को अधिक महत्व दिया गया है। बच्चों महिलाओं से संबंधित अपराधों में कानूनो को अधिक महत्व दिया गया है। सरकार द्वारा न्याय को लेकर समयबद्धता वह पारदर्शिता रखी गई है।

बैठक में मुख्य रूप से एपीओ शोभित कुमार, अपर उप निरीक्षक नरेंद्र पाठक, महिला समूह, वन विभाग व्यापार संघ गंगोलीहाट, टैक्सी यूनियन, राजनीतिक व सामाजिक संगठन, ग्राम प्रधान पुलिस पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक, ग्राम प्रहरी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया इसके समाधान के लिए थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी द्वारा आश्वासन दिया गया।



