शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई

एनएचएल नेटवर्क📡
पिथौरागढ़। होली पर्व के दौरान जहां लोग रंगों के उत्सव में सराबोर रहे, वहीं शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस 24 घंटे सड़कों पर मुस्तैद रही। पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की गई, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक प्रकाश कुमार को उपनिरीक्षक बसंत पंत ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित वाहन को भी सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि त्योहार की खुशियों के बीच कानून से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

