राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया श्रमदान।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के दिशा- निर्देशन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने परिसर में श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने स्वच्छ परिसर-हरित परिसर की संकल्पना को साकार करने हेतु समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रत्येक सप्ताह के अंत में एक दिन पठन-पाठन के पश्चात श्रमदान दिवस का आयोजन कर महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परिसर एवं आस-पास के स्थान को स्वच्छ बनाये रखना हम सभी लोगों का नैतिक दायित्व है जिसका हमें नियमित रूप से निर्वहन करना चाहिए। श्रमदान गतिविधि दिवस की संयोजक डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के अंत में एक दिन श्रमदान गतिविधि दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से इस दिवस पर उत्साहपूर्वक सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News