श्रीराम बारात में झूमे राम भक्त।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग के लोहाथल में श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी लोहाथल द्वारा चतुर्थ दिवस की रामलीला का मंचन किया गया। चतुर्थ दिवस में कृष्ण गोपियों के सुन्दर नृत्य, जनक दरवार में श्रीराम बारात का स्वागत, श्रीराम सीता विवाह, मंथरा कैकई संवाद, दशरथ कैकई संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। लीला का मुख्य आकर्षण प्रा. वि. स्योली के नन्हे छोलिया कलाकारों द्वारा सुंदर नृत्य व दशरथ कैकई संवाद रहा। राम की भूमिका अंजली कार्की, लक्ष्मण पावनी कार्की, सीता दिव्या कार्की, जनक सुनील जोशी, सुनैना हिमानी, दशरथ आनंद कार्की, मंथरा गौरव जोशी, कैकई जसवंत धानिक द्वारा निभाई गई। इस मौके पर कमेटी के संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की, अध्यक्ष ललित कार्की, व्यवस्थापक मोहन सिंह, संतोष कार्की, मनोज कार्की, ललित जोशी, गौरीशंकर जोशी, चंदन कार्की, पूर्व प्रधान दिनेश जोशी, वंशीधर जोशी, महिपाल कार्की, अध्यापिका कुसुम अली, सोमी अली, मेकअप मास्टर धीरज जोशी संगीत निर्देशक महेश जोशी व नितिन कुमार मौजूद रहे। लीला का संचालन संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की ने किया।

Share This News