बेरीनाग में सकल हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विराट हिंदू सम्मेलन‌ आयोजित किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग सकल हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन‌ रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता स्वामी योगानंद महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुओं को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत वीर भूमि है। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा।

बेरीनाग में सकल हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विराट हिंदू सम्मेलन‌ आयोजित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त कार्यवाह भूपेन्द्र ने कहा कि सनातन की संस्कृति। और संवर्धन से विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू एकता से ही राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक गणेश, जिला संघ चालक गोविंद खाती, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम , संगीता चन्याल,त्रिलोक खाती, जीवन पंत, दर्पण कुमार, मनीष रौतेला, ऋतिक पांडेय, धीरज रौतेला, महिपाल खाती, धीरज विष्ट, जीवन धानिक, रत्नाकर पांडे ,मनीष पंत,प्रांजल कन्याल,सोनू कार्की, विनोद पाठक,दीपक शाह, हिमांशु बौनाल आदि मौजूद थे, संचालन हिमांशु उपाध्याय और हरीश चुफाल ने किया।इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Share This News