साधना इंटर कॉलेज खितोली के 15 विद्यार्थियों का INSPIRE स्कीम के तहत चयन।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग खितोली । इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में साधना इंटर कॉलेज, खितोली के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के आदित्य कुमार, आदित्य टम्टा, अक्षय सिंह रावल अमन बाफिला, भगवान महरा, धीरज सिंह, हिमांशु राठौर, हिमेश सिंह धानिक, जतिन बाफिला, कुमुद पाण्डेय, मंजीत बनकोटी, शुभम भट्ट, दिव्या नागिला ,दिया पंत, रिया धामी 15 मेधावी विद्यार्थियों ने पूरे राज्य में शीर्ष 1% में स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इन सभी विद्यार्थियों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित INSPIRE स्कीम (Innovation in Science Pursuit for Inspired Research) के अंतर्गत उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। यह योजना देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार हेतु प्रोत्साहित करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पांडेय ने इस अवसर पर सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे क्षेत्र की शैक्षिक प्रगति का प्रतीक है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी।”विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



