लोहाथल रामलीला में श्रीराम में तोड़ा शिव धनुष।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग के लोहाथल में श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी द्वारा तृतीय दिवस की रामलीला का मंचन किया गया। तृतीय दिवस में कृष्ण गोपियों के सुन्दर नृत्य, जनक दरवार में देश विदेश के राजाओं द्वारा धनुष यज्ञ में पहुंचना, सीता द्वारा श्रीराम को जयमाला पहनाना, लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। राम के अभिनय में अंजली कार्की, लक्ष्मण पावनी कार्की, सीता दिव्या कार्की, जनक सुनील जोशी, सुनैना हिमानी, परशुराम चंचल मेहता, रावण ललित कार्की द्वारा अभिनय किया गया। इस मौके पर कमेटी के संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की, अध्यक्ष ललित कार्की, व्यवस्थापक मोहन सिंह, पूर्व सैनिक जीवन सिंह खड़ायत, गिरजाशंकर पांडे, भगवान गैड़ा, संतोष कार्की, मनोज कार्की, आनंद कार्की, हीरा कार्की, ललित जोशी, गौरीशंकर जोशी, चंदन कार्की, गोल्डी खड़ायत, गौरव जोशी, शिवराज कार्की, मेकअप मास्टर धीरज जोशी संगीत निर्देशक महेश जोशी व नितिन कुमार मौजूद रहे। लीला का संचालन संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की ने किया।

