सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता सम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्मण सिंह महर परिसर में हुआ जिसमें लोहाघाट, अल्मोड़ा, नारायण नगर एवं एल एस एम परिसर पिथौरागढ़ की महिला पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया ।प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर हेमचंद्र पांडे निर्देशक लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ एवं विश्वविद्यालय क्रीडा प्रभारी श्री लियाकत अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ डी के उपाध्याय अधिष्ठाता छात्र कल्याण लक्ष्मण सिंह महर परिसर के द्वारा विजेताओं को विभिन्न स्पर्धा में पुरस्कार प्रदान किया।
महिला टीम में अल्मोड़ा विश्वविद्यालय परिसर में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष एवं महिला एकल प्रतिस्पर्धा में लोहाघाट महाविद्यालय के सचिन बोहरा ने प्रथम एवं लक्ष्मण सिंह महर परिसर के दीपक सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला एकल प्रतिस्पर्धा में जिज्ञासा बिष्ट सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा एवं लीला लवली लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य निर्णायक के रूप में हरेंद्र प्रसाद, स्कोरर के रूप में दिवांग जोशी एवं ऋतु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर परिसर के आयोजक सचिव डॉ जगदीश सिंह बिष्ट, डॉ कमलेश कुमार भाकुनी कुलानुशासक, लक्ष्मण सिंह महर परिसर के टीम मैनेजर डॉ योगेश चंद्र जोशी डॉ दिनेश चंद्र पंत, डॉ अर्जुन सिंह जगेड़ा , दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

