FEATUREDGeneralLatestNewsppदिल्ली

SSC CHSL Exam :- कोरोना के खतरे के कारण छात्रों ने उठाई परीक्षा को स्थगित करने की मांग उठाई।,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 12 अप्रैल को शुरू हुई थी तथा  परीक्षा 27 अप्रैल तक चलने वाली है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण छात्रों के मन में संक्रमित होने का भय बना है।  कई छात्र कोरोना के संक्रमण के शिकार भी हो चुके हैं।  छात्रों का कहना है कि इस महामारी में परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए, परीक्षा को स्थगित कराने के लिए छात्रों ने आज ट्विटर पर कैंपेन चलाया. सुबह से हैशटैग #POSTPONE_SSC_CHSL ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। परीक्षा केंद्र जाने वाले छात्रों के लिए COVID-19 संक्रमण का उच्च जोखिम है, ऐसे में परीक्षाओं को स्थगित किया जाना ही उचित है।

Share This News