श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी लोहाथल में दिन की रामलीला हुई प्रारंभ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी लोहाथल में दिन की रामलीला हुई प्रारंभ। प्रथम दिवस में रामलीला का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य उड़ियारी लक्ष्मण सिंह कार्की के द्वारा किया गया। आज नट नटी, नारद मोह, रावण द्वारा हिमालय पर्वत को हिलाना से राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। लीला का मुख्य आकर्षण छोटे कलाकारों ने लोगों का मनमोह लिया। इस वर्ष की लीला को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है क्योंकि इस वर्ष लव कुश यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की द्वारा लोगों को अधिक संख्या में आकर पात्रों का मनोबल बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर अध्यक्ष ललित कार्की, मोहन सिंह कार्की, दीपक जोशी, संतोष कार्की, मनोज कार्की, आनंद कार्की, हीरा कार्की, ललित जोशी, सुनील जोशी, गणेश चंद्र, अर्जुन कार्की, चंदन कार्की, मेकअप आर्टिस्ट धीरज जोशी संगीत निर्देशक महेश जोशी व नितिन कुमार मौजूद रहे। लीला का संचालन संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की व धीरज जोशी ने किया।

Share This News