पुलिस उपाधीक्षक ने कोतवाली बेरीनाग का निरीक्षण कर स्थानीय जनता के साथ बैठक ली ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने शनिवार को बेरीनाग कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न हथियार, स्टोर रुम, आपदा उपकरणों, जी0डी0 / गणना कर्यालय, भोजनालय, बैंरक परिसर का निरीक्षण किया गया। दौराने निरीक्षण परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के साथ साथ आर्म्स – एम्युनेशन के सही ढंग से रख रखाव व साफ सफाई किये जाने तथा आपदा उपकरणों को हमेशा तैयारी की हालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं समस्त उपकरणों की सूची को कम्प्यूटराइज्ड किये जाने हेतु निर्दशित किया गया ।
समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने व अच्छा टर्नआउट रखने हेतु निर्दशित किया गया। परिसर का निरीक्षण किया गया। सभी उपकरणों को हमेशा तैयारी की हालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं कोतवाली में नियुक्त समस्त कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, मादक पदार्थ का सेवन न करने, साफ-सुथरी वर्दी पहनने तथा जनता से मित्रवत व्यवहार रखने की हिदायत दी गई। इस मौक पर कोतवाली परिसर में विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना।

व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने नगर की ट्रेफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनाती करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष पंत ने पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को लोगों को पुलिस सत्यापन के लिए जिला मुख्यालय के बार बार चक्कर काटने से हो रही परेशानी को अवगत कराया। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक ने बेरीनाग कोतवाली से ही प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश कोतवाल को दिये। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने पुल के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियान की जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचाव के तरीके के विस्तार पूर्वक बताया ।इस मौके पर कोतवाल नरेश कुमार गंगवार, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोंरगा, चौकोड़ी चौकी प्रभारी पूजा मेहरा, एलआईयू प्रभारी विश्वराज, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य रितिक पांडे, विमला देवी सहित आदि मौजूद रहे।

