बासुकीनाग रामलीला कमेटी लोहाथल द्वारा श्रीराम राजतिलक की झांकी निकाली गयी।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी लोहाथल द्वारा एकादश दिवस की रामलीला मंचन से पूर्व कमेटी द्वारा श्रीराम राजतिलक की झांकी निकाली गई। झांकी में रामलीला के मुख्य पात्रों सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारी तथा क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे। एकादश दिवस में कृष्ण गोपियों के सुन्दर नृत्य, नट नटी द्वारा लव कुश लीला का प्रारंभ, राम राजतिलक में उत्सव, राम द्वारा लक्ष्मण को राज्य के कार्य बताना, राम लक्ष्मण संवाद, राम सीता संवाद, सीता उर्मिला संवाद, राम लक्ष्मण सीता संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। आज के अतिथि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, चौकोड़ी प्रधान मनोज सानी, ललितमोहन विश्वकर्मा रहे।

इस मौके पर संयोजक लक्ष्मण सिंह कार्की, अध्यक्ष ललित कार्की, व्यवस्थापक मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, संतोष कार्की, मनोज कार्की, पप्पू कार्की, भूपाल सिंह, ललित जोशी, चंद्रशेखर जोशी, मेकअप मास्टर धीरज जोशी, संगीत निर्देशक महेश जोशी व नितिन कुमार मौजूद रहे। लीला का संचालन लक्ष्मण सिंह कार्की ने किया।

Share This News