गंगोलीहाट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत देवराड़ीपंत के रा०ई०का० गांधीनगर,  शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡

गंगोलीहाट/गणाई गंगोली/ देवराडी पंत में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अन्तर्गत  न्याय पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत देवराड़ीपंत के रा०ई०का० गांधीनगर, विकासखण्ड गंगोलीहाट जनपद पिथौरागढ़ में शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस शिविर में पात्र लाभार्थियों को विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 25 जनप्रतिनिधियों एवं 53 अधिकारियों / कार्मिकों की उपस्थिति रही। शिविर में लगभग 330 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं 351 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।शिविर में कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। तथा शेष 16 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को यथोचित कार्यवाही हेतु प्रेषित किये गये। शिविर में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, कृषक एवं कृषक कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, आधार कैम्प, डेरी, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग, पी० एम० जी० एस० वाई, यू०सी०सी०, पेयजल विभाग, शिक्षा विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगवाये गये। कैम्प में विभिन्न स्टॉलों में अधिकारियों/ कार्मिकों द्वारा लाभार्थियों के आवेदन भरवाये गये यथा-वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, आदि। शिविर में जन संवाद कार्यकम भी आयोजित किया गया, जिसके अन्तर्गत विभिन्न जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र की मुख्यतः पेयजल, सड़क, स्मार्ट मीटर, विद्युत लाईन, ऑगनबाड़ी केन्द्र निर्माण, पंचायत घर निर्माण, आदि समस्याओं को रखा गया। उप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक समस्या की सुनवाई करते हुए मौके पर ही सम्बन्धित विभागों को तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। शिविर के समापन उप जिलाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों से विभिन्न न्याय पंचायतों में लगने वाले कैम्पों हेतु वृहद प्रचार-प्रसार का आवाहन किया ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके। साथ ही समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कैम्प में स्वयं रहते हुये जनमानस की समस्याओं का अधिक से अधिक संख्या में मौके पर ही निस्तारण कर विभागीय योजनाओं से संतृप्त करने को कहा गया ताकि सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रमों से व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सके।

Share This News