मुनस्यारी महाविद्यालय में हुआ युवा संसद युवा प्रतियोगिता का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।
मुनस्यारी महाविद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संयोजन अमित कुमार टम्टा ने किया ।युवा संसद में लोकसभा अध्यक्ष के रूप में चन्दन बोनाल रहे । सदन में लक्ष्मी दानू, लवराज, ख़ुशी पंचपाल आदि संसद सदस्यों ने बेरोजगारी शिक्षा , स्वास्थ्य , परीक्षाओं , आतंकवाद आदि ज्वलंत मुद्दों पर प्रश्न पूछे जिनके जवाब सदन में मौजूद मनीषा जेष्ठा , कमलेश सिंह , राहुल सिंह जोशाल, रवि जोशाल आदि संसद सदस्यों ने दिए । युवा संसद में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया । डॉ.रिफाकत अली द्वारा छात्र-छात्राओं को युवा संसद प्रतियोगिता के आयोजन के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्री अमित कुमार टम्टा ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्री दुर्गेश कुमार शुक्ला ने की । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
प्रभारी प्राचार्य श्री दुर्गेश कुमार शुक्ला ने अपने उद्बोधन से कार्यक्रम का समापन किया ।

