अप्रैल “विश्व स्वास्थ्य दिवस” पर रखा अनोखा कार्यक्रम:-
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
अप्रैल “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के उपलक्ष्य में 36 मॉल में “क्लिफ्फो” एल्कलाइन वाटर प्यूरीफायर और ऑइल प्यूरिफायर कंपनी के द्वारा 10 जिमों के बीच प्रतियोगिता करवाई गई | जिसमे जज के रूप में उत्तम साहू शामिल हुए, जो कि एक सर्टिफाइड ट्रेनर है साथ ही साथ वे एक युथ आइकॉन भी है। जिसमे सभी जिमों के प्रतिभागियों ने बड़-चढ़कर हिस्सा लिए, जिसमे गंगाश्री जिम के शुभम गेदाम को प्रथम तथा स्टार जिम के शोहेब को द्वितीय एवं नीलू को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
इस रोचक एवं महत्वपूर्ण आयोजन में एल्कलाइन वाटर और केमिकल फ़्री ऑइल की विशेषताएं बताई गई | जिसमे सभी जिमो के ट्रेनरों ने हर व्यक्ति को एल्कलाइन वाटर और ऑईल के बारे बताया और उन्हें जागरूक किया गया , साथ ही स्वास्थ्य को लेकर अनेकों महत्वपूर्ण जानकारियां बताई गई जैसे की रोजमर्रा कि ज़िन्दगी में कैसे आप क्लिफ्फो का एल्कलाइन वाटर और ऑईल प्यूरिफायर इस्तेमाल करें, ताकि आप बड़ी से बड़ी बीमारियों से बच सके। इसके अलावा क्लिफ्फो ने जनता को ये आश्वाशन भी दिया कि वो इसी तरह लोगो को स्वास्थ्य के प्रति अवगत कराते रहेंगे |
आयोजन के विस्तृत जानकारी दाता उत्तम कुमार रहे जो कि पेशे से एक वकील भी हैं , जिन्होंने मीडिया को इस आयोजन के विषय में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत कीl

