LatestNewsदिल्ली

इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट ऑफिस एवं दिव्यांग बच्चों के रहने के लिए इनरव्हील अनुराग का उद्घाटन

न्यूज होम लाइव व्यूरो

एक साथ कई चीजें करने से समय का सदुपयोग हो सकता है, इसलिए इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 301 की डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन श्रीमति प्रिति गुगलानी ने अपनी टीम के साथ मिलकर इनरव्हील आफिस वा मुस्कान एनजीओ के दिव्यांग बच्चों के रहने के लिए जगह का उदघाटन भूतपूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मिन्ना कपूर से मुस्कान की जगह में करवाया व इसे इनरव्हील अनुराग का नाम दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से हुआ, फिर इनरव्हील के सदस्यों ने इनरव्हील प्रार्थना व मुस्कान के दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत गाया। मुस्कान की चैयरमेन शान्ति जी ने इनरव्हील सदस्यों का स्वागत किया व उनके सार्थक प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर इनरव्हील की ज़िला कार्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस प्रोजेक्ट की कमैटी चैयरपर्सन्स भी उपस्थित थीं। उदघाटन होते ही सभी सदस्यों ने गौरवान्वित महसूस किया।

ज़िला अध्यक्ष प्रीति गुगलानी ने अपनी प्रेरणा कठिन परिश्रम कठिनाईयों का ज़िक्र किया और सभी प्रायोजकों को धन्यवाद दिया।

भूतपूर्व अन्तर्राष्ट्रीय मिन्ना कपूर ने सभी के दयालु होने पर जोर दिया इसे महान उपलब्धि बताया।

प्रसिद्ध कवि सिद्धार्थ मोहन ने अपने मंत्रमुग्ध करने वाले भजनों से सभी का मन मोह लिया।

Share This News