LatestNews

नये भारत के निर्माण का संकल्प पूरा करेगी भाजपा ।

 

अभिषेक कुमार गौड:–

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम में विधायक ने कर्मचारियों को दी हिदायत
आलापुर ,अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर आलापुर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर विकासखंड के ड्वाकराहाल में ‘‘एक साल नई मिसाल‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अनीता कमल ने माँं सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विधायक अनीता कमल ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा हम केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं संदेश को देने का कार्य कर रहे है। केन्द्र सरकार ने नये भारत के निर्माण का जो संकल्प लिया और उसे नये भारत के निर्माण के लिये जिन-जिन योजनाओ को जमीन तक उतारना है। उन्होंने कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निस्तारण करें। शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही कराई जाएगी। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणी राम नें कहा कि इस देश का असहाय, गरीब, जिनके अन्दर हीन भाव है जो अपने को उपेक्षित समझता है समाज में उसको सम्मान कैसे मिले उसको सारी सुुविधायें कैसे मिले जिससे वह सबके बराबर अपने को समझने लगें, केन्द्र ने बहुत सारी योजनायें इस स्तर पर शुरू की. सरकार के मंशा के अनुरूप बिचैलियें समाप्त हो, 2022 तक सबको छत की व्यवस्था हो सके, सबको गैस कनेक्शन, जो 2011 की सूची में आर्थिक सर्वेक्षण मे नही है, भविष्य मे उनको भी लाभ मिले ऐसी योजना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेत्री प्रेमशीला यादव तथा संचालन एडीओ पंचायत रमाकांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ यादव श्याम नाथ शुक्ला मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल अभिषेक त्रिपाठी प्रवीण सिंह दुर्गेश तिवारी राम सजीवन गुप्ता मुकर्रम खान के अलावा ग्राम प्रधान बुद्धीष्म मंतराम यादव राजेंद्र यादव हीरेंद्र यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
🔷कार्यक्रम में प्रमुख की गैरमौजूदगी रहा चर्चा का विषय
आयोजित कार्यक्रम में सूचना के अभाव में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत समेत बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। ब्लाक प्रमुख संगीता देवी भी कार्यक्रम में नहीं देखी गई जिस के संबंध में लोग चर्चा करते नजर आए। इस संबंध में प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम की सूचना नहीं थी। इसीलिए प्रमुख नहीं गई वहीं खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार नें कोई जवाब नहीं दिया।

Share This News