GeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

ओएमआर शीट को सार्वजनिक करने के मामले में बरेली के शिक्षक अनिल कुमार सागर और जालौन के नौशाद आलम दोषी

न्यूज लाइव संवाददाता यशपाल दिवाकर:-

बरेलीः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शिक्षकों पर आजीवन प्रतिबंध लागाया है. इन दोनों शिक्षकों पर बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन की ओएमआर शीट को सार्वजनिक करने का आरोप लगा था.

शिकायत मिलने पर यूपी बोर्ड ने मामले की जांच बैठा दी. जाँच रिपोर्ट में मूल्यांकन की ओएमआर शीट को सार्वजनिक करने के मामले में बरेली के शिक्षक अनिल कुमार सागर और जालौन के नौशाद आलम दोषी पाए गए.

दोषी पाए जाने के बाद इन शिक्षकों पर बोर्ड की परीक्षा के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड ऐसी किसी प्रकार की घटना को रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए समय-समय पर कदम उठाता रहेगा. साथ ही सचिव ने कहा कि बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के दौरान कापी जांच रहे शिक्षकों को मोबाइल रखने पर प्रतिबंध करने पर विचार किया जा रहा है.

Share This News