ओखलकांडा ब्लॉक में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल
न्यूज होम लाइव नेटवर्क….

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुची, रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओखकांडा ब्लॉक के बड़ौन क्षेत्र में म्यूरी बैंड पर एक पिकअप वाहन UK03CA-1421 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पटवारी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पटवारी ने बताया कि पिकअप में 2 लोग सवार थे जिनमें एक की मौत हो चुकी है वाहन में दूसरा व्यक्ति चट्टानों के बीच में फंसा हुआ है उन्होंने मामले की सूचना मुक्तेश्वर थाना पुलिस और एसडीआरएफ को दे दी गई है।

