कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने माइक्रो कंटेनमैन्ट जोन में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन को सार्वजनिक स्थानों पर सैनीटाइजर का छिड़काव करने के निर्देश दिये।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-
डीडीहाट। उत्तराखंड सरकार में लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट विधानसभा के अंर्तगत झूलाघाट ,गेठीगाड़ ,अंमतड़ी रणुवा, ड्योढ़ा, सुनखोली, बगडीगांव, द्वालीसेरा, तीतरी,बगडीहाट, भागीचोरा, सिंगली, बस्तडी, उडमा व पत्थरकोट आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड 19 सबंधी जागरूकता अभियान चलाया ड्योढ़ा जो कि माइक्रो कंटेनमैन्ट जोन बनाया गया है, में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन को आवश्यक सुविधाओं को बनाए रखने के निर्देश दिये साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सैनीटाइजर का छिड़काव करने के निर्देश दिये।

ग्राम सभाओं में कोविड पॉजीटिव व्यक्तियों से संपर्क कर उनका हाल चाल जाना तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संपर्क करने हेतु कहा गया। मंत्री जी द्वारा द्वालीसेरा के प्राथमिक पाठशाला में चल रहे कोविड सैपलिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया स्वास्थ्य विभाग की टीमों से सैंपलिंग के दौरान आ रही समस्याओं को भी जाना व भ्रमण कर प्रभावित क्षेत्रो में मास्क वितरण व सैनीटाईजेशन करवाया गया। मंत्री द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रो में संपर्क एवं जनसंवाद करने से लोगो मे बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ रही है व लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण / सैम्पलिंग करवा रहे हैं।
भ्रमण में भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल जी मण्डल अध्यक्ष हरीश कोहली जी , क्षेत्र पंचायत सदस्य योगी भट्ट , जिला मन्त्री प्रतिनिधि संजीव जोशी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

