गंगोलीहाट 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आज भी जारी रहा।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट।उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन शाखा गंगोलीहाट द्वारा उमा मेहरा अध्यक्ष के नेतृत्व अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार/धरना आज भी जारी रहा। आज धरने में आशा कार्यकत्रियां दीपा देवी , हेमा जोशी, रेखा देवी, सरिता पंत , सुमन धनिक, ललिता देवी, रेखा देवी, सविता देवी , रेखा पंत आदि तहसील परिसर गंगोलीहाट में बैठी है।। उक्त संबंध में अवगत कराना है कि आज को पूर्व विधायक गंगोलीहाट विधानसभा कांग्रेस पार्टी नारायण राम आर्या के नेतृतुव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनशन स्थल पर पहुंचकर आशा कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया गया ।

