गंगोलीहाट के अनेक ग्रामो में जंगम बाबा आश्रम विद्यालय समिति गंगोलीहाट ,ने देशवाल फाउण्डेशन के साथ मिलकर कपड़े वितरित किये ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट के अनेक ग्रामो में जंगम बाबा आश्रम विद्यालय समिति गंगोलीहाट ,ने देशवाल फाउण्डेशन के साथ मिलकर कपड़े वितरित किये ।बुरसम,कोठेरा,हाट,पतारबाड़ा,चिटगल,पाली,मल्लागर्खा,सुतारगांव,सहित अनेक गरीब व अनुसूचित वर्गों के लोगो को पैजामा कमीज स्वेटर,टोपी गरम पेन्ट आदि वितरित किये । संस्था विगत 24वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था के चार विद्यालय वर्तमान में संचालित हैं । जिनके माध्यम से गरीब छात्रो को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य भी किया जा रहा है। देशवाल फाउंडेशन हरियाणा द्वारा संस्था के सामाजिक कार्यो से प्रभावित होकर संस्था के माध्यम से गंगोलीहाट क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में गुजर बसर कर रहे लोगो को अनेक सहायतार्थ कार्यो के लिये सहयोग करने के लिये चयनित किया है जिसमें कम्बल वितरण कपड़ा वितरण के साथ ही बेटियों की शादी के लिये पूरी बारात व कर्म की सामाग्री भी दी जायेगी जिसके लिये संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र रावल के पास पंजीकरण कराना होगा। संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र रावल द्वारा युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संस्था के साथ जुङा कर सामाजिक कार्यो में सहयोग देने का अनुरोध किया है।

