FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ

गंगोलीहाट महाकाली टैक्सी यूनियन ने टैक्सी स्टैड में कूडा डालने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।

गंगोलीहाट महाकाली टैक्सी यूनियन ने टैक्सी स्टैड में कूडा डालने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट महाकाली टैक्सी यूनियन के उमेश चंद्र भट्ट अध्यक्ष टैक्सी यूनियन व हरीश सिंह धनिक अध्यक्ष व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रुप से नगर पंचायत गंगोलीहाट द्वारा विगत कई माह से महाकाली टैक्सी स्टैंड निकट जीआईसी गंगोलीहाट के समीप कूड़ा डालने पर यात्रियों/एवं आम जनमानस को हो रही परेशानियों के कारण संपूर्ण टैक्सी वाहनों का आवागमन बंद कर टैक्सी स्टैंड मुख्य बजार होते हुए नगर पंचायत कार्यालय गंगोलीहाट तक नगर पंचायत एवं तहसील प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला जुलूस नगर में घूमते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा जुलूस में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी चालक तथा व्यापार संघ के पदाधिकारी एवं वन पंचायत हाट के लोग शामिल थे नगर पंचायत में नारेबाजी करने के बाद हरीश धनिक व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ईश्वर सिंह रावत को सात दिन की अवधि में टैक्सी स्टैंड निकट जीआईसी से कूड़े की समस्या का समाधान न होने की स्थिति में दिनांक 3 /07/22 से गंगोलीहाट मुख्य बाजार में क्रमिक अनशन और धरना प्रर्दशन किए जाने की चेतावनी दी है।

जुलूस के समय अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान कुछ समय के लिए बंद रखें एवम एनजीटी दिल्ली को उपरोक्त सन्दर्भ में एक ज्ञापन हरीश सिंह धनिक अध्यक्ष व्यापार मंडल द्वारा ईमेल द्वारा प्रेषित किया गया है। जुलूस में प्रमुख रुप से शंकर लाल चौधरी सरपंच वन पंचायत हाट, मनीष बिष्ट महासचिव व्यापार संघ, सुरेश उपरेती कोषाध्यक्ष व्यापार संघ भगवती पंत सहित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, चालक, व्यापारी, वन पंचायत हाट के लोगों सहित दर्जनों लोग शामिल थे। इधर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के पास कूड़ा डालने से जहां यात्रियों, चालकों , जीआईसी के छात्र छात्राओं, व्यापारियों ,हाट गांव के लोगों को तथा आम नागरिकों को परेशानी हो रही है उन्होंने उक्त स्थान से कूड़ा हटाए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को दिए हैं तथा कूड़ा पूर्व स्थान वन पंचायत हाट के गंगा नाथ मंदिर के पास डलवाए जाने की बात कही है एसडीएम ने उक्त संबंध में कल दिनांक 28/7/ 2022 को हाट गांव की जनता व वन पंचायत हाट के लोगों के साथ उक्त संबंध में बैठक करने का निर्णय भी लिया है

Share This News