गंगोलीहाट में एक युवक ने कोरोना के संदेह में अपना गला काटा, हालात गंभीर।
न्यूज होम लाइव व्यूरो
गंगोलीहाट में एक युवक के कोरोना के संदेह में अपना गला काटने का हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। घायल अवस्था में परिजन युवक को सीएचसी गंगोलीहाट लाए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल फिर एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक लोहाघाट के वर्दाखान पशु चिकित्सालय में पशुधन सहायक पद पर तैनात था। वह एक-दो दिन से सर्दी, जुकाम से पीड़ित बताया गया है।गंगोलीहाट निवासी जीवन सिंह 45 की पत्नी ने बताया कि मंगलवार को उसके पति ने कोरोना के संदेह पर अपना गला काट दिया। सर्दी, जुकाम होने पर वे कोरोना होने का संदेह करने लगे। इसी संदेह में धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। आनन-फानन में 108 की मदद से घायल युवक को सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि युवक के गले में गहरा घाव आया है। वह बोल भी नहीं पा रहा। जिस पर उन्होंने युवक को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां भी चिकित्सकों ने युवक की स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर भेजा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक बीते कुछ दिनों से तनाव में था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। इस दौरान उसकी तबीयत भी कुछ ठीक नहीं थी। मंगलवार को युवक ने एकाएक आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक की हरकत बाद गंगोलीहाट में तरह-तरह की चर्चाए हैं।
————-

