जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान मे राजकीय इन्टर कालेज लालकुआं मे आधारकार्ड बनाये गये।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
हल्द्वानी सिविल जज सीडी/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री इमरान मौ0 खान ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान मे राजकीय इन्टर कालेज लालकुआं मे आधारकार्ड बनाने एवं श्रम विभाग द्वारा मजदूरो के पंजीकरण के लिए दो दिवसीय शिविर 17 दिसम्बर व 18 दिसम्बर को आयोजित किया गया। शिविर मे 51 लोगों के आधारकार्ड बनाये गये तथा 32 श्रमिकों का पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे मे बताया गया। श्रम विभाग द्वारा डिजिटल प्रक्रिया होने के कारण श्रमिकों का पंजीकरण श्रमिक सुविधा केन्द्रों पर भी किया जा रहा है।

