झाछाईमो के नेतृत्व में प्रधानाचार्य से मिला प्रतिनिधिमंडल।
झाछाईमो के नेतृत्व में प्रधानाचार्य से मिला प्रतिनिधिमंडल
न्यूज होम लाइव व्यूरो,उमेश चौबे…
बलियापुर : छात्र-छात्राओं के विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड छात्र युवा मोर्चा इकाई का प्रतिनिधिमंडल झारखंड छात्र मोर्चा इकाई धनबाद जिला के अध्यक्ष समीर रवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आर एस मोड़ काँलेज के प्रधानाचार्य से मिलकर वार्ता किया। इस बाबत जानकारी देते हुए समीर रवानी ने कहा कि आर एस मोड़ कॉलेज में इंटर के कला संकाय मे नामांकन में आ रही समस्या, इंटर के कला संकाय में सीटों की बढ़ोतरी, पीने के पानी की समस्या सहित अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई साथ ही सभी समस्याओं पर सार्थक पहल का निदान करने की बात प्रधानाचार्य द्वारा की गई एवं पूरी तरह से आश्वस्त किया गया । मौके पर मुख्य रूप से छात्र जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल,सह सचिव मो०फिरोज अंसारी, हुसैन अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे ।


