डीडीसी के नेतृत्व में गड्ढा खोदो अभियान की शुरूआत
बेगूसराय न्यूज लाइव ब्यूरो /अनिकेत सिन्हा
जिलधिकारी राहुल कुमार के निर्देश पर डीडीसी कंचन कपूर के नेतृत्व में बलिया प्रखंड के भगतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड पांच एवं आठ में शौचालय के लिये गड्ढा खोदने की शुरूआत की गई. जिसके तहत लोगों को तीन रिंग वाले दो गड्ढे़ खोदने को कहा गया. उक्त वार्ड में कई घरों में एक ही गड्ढे में दस-दस रिंग डालकर शौचालय निर्माण कार्य किये जाने से डीडीसी ने वार्ड के लोगों के साथ बैठक कर तीन रिंग वाले दो गड्ढों के शौचालय के महत्व के बारे में बताते हुये उन्होंने कहा कि तीन रिंग वाले शौचालय का एक गड्ढा चार से पांच साल में भर जाते हैं. जिसके बाद लाभुक अपने दूसरे गड्ढे का इस्तमाल करेगें. तब तक पहला गड्ढा में भरा मल खाध का रूप ले लेता है जिसे बेचकर आमदनी भी की जा सकती है. उन्होंने बीडीओ विकास कुमार को प्रखंड क्षेत्र में दो हजार गड्ढे खुदवाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. मौके पर अपर नगर आयुक्त आर लाल, प्रोग्राम पदाधिकारी मनोहर लाल, प्रखंड नोडल पदाधिकारी बिनोद सहनी, मनरेगा जेई सौरभ संदीप, राकेश रंजन, मुखिया जगेश्वर साह, सरपंच मक्खन शर्मा,जीविका की शीतल कुमारी, प्रखंड के सभी पीआरएस, स्वच्छताग्राही, प्रधानमंत्री आवास सहायक आदि मौजुद थे।

