थाना जाजरदेवल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पिकप वाहन में लगी आग पर पाया काबू
थाना जाजरदेवल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पिकप वाहन में लगी आग पर पाया काबू ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी…
जाजरदेवल थानाध्यक्ष के0सी0 आर्या को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि, पण्डा के पास एक पिकप वाहन में लदी हुई सूखी घास पर आग लग गई है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मय टीम के घटनास्थल पर पहुँचकर देखा तो एक पिकप वाहन संख्या- UK05CA-2733 में लदी हुई सूखी घास में आग लगी हुई थी, पुलिस टीम व स्थानीय जनता द्वारा काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तथा पिकप वाहन को जलने से बचा लिया गया । पिकप में सवार चालक रघुवर सिंह पुत्र श्री गोविन्द सिंह, निवासी- सातसिलिंग व भूपेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी- पण्डा से आग लगने के कारणों का पता किया गया तो उनके द्वारा बताया कि उक्त वाहन में लदी हुई घास में सड़क के ऊपर से बिजली के तारों के आपस में टकराकर स्पार्किंग होने से आग लग गई थी, जो काफी भीषण रुप ले चुकी थी । पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया । उक्त सम्बन्ध में विद्युत विभाग को भी उक्त विद्युत लाईन में सुधार किये जाने हेतु सूचित किया गया ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनहोनि न हो सके ।टीम में शामिल रहे थानाध्यक्ष जाजरदेवल के0सी0 आर्य, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, कानि0 नैन सिंह, कानि0 नन्दन सिंह, कानि0 सुरेन्द्र सिंह, कानि0 दशरथ राम मौजूद रहे ।

