FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

नर्सिंग भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

नर्सिंग भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए यह निर्देश।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीमः-
—–

देहरादून,कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के बाद काम काज शुरू करने के पहले दिन ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगारों के हक में बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को नर्सिंग भर्ती के मानकों में संसोधन के निर्देश ​दिए है।प्रदेश में 1200 से अधिक पदों पर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के लिए 30 बेड के अस्पताल में एक साल का अनुभव और फार्म 16 की अनिवार्यता को लेकर कई नर्सिंग प्रशिक्षित इससे वंचित हो रहे थे। मामले को लेकर नर्सिंग प्रशिक्षितों ने सीएम को ज्ञापन भेजा था और मानकों को शि​थिल करने की मांग की थी।

सीएम ने नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगारों के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए भर्ती के मानकों में संसोधन करने का फैसला लिया है उन्होंने सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी को 30 बेड के अस्पताल में एक साल के अनुभव व फार्म 16 की शर्त को हटाने के निर्देश दिए है।
आगामी कैबिनेट बैठक के लिए इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी सीएम ने दिए है। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद सभी नर्सिंग प्रशिक्षित भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Share This News