FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ में दिखा कोरोना कर्फ्यू का असर,बंद रहा बाजार…

 

 न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी :-

 

पिथौरागढ। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। हर रोज करीब ढाई लाख से ज्यादा की तादाद में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। देशभर में मरीजों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोतरी से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, कोरोना मरीजों की जान ले रहा है। कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। देश के साथ साथ उत्तराखंड में भी कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है।

लगातार बेलगाम होते हुए कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुऐ जिला प्रसासन के निर्देश पर संक्रमण की चैन तोडने हेतु कोरोना कर्फ्यू का निर्णय लिया गया था जिसके मध्यनजर आज जनपद पिथौरागढ नगर में प्रातः काल भीड दिखी दोपहर बाद भीड़ में कमी देखने को मिली वहीं जनता बाजार खुलने असमंजस की स्थिति में थी वही प्रसासन द्वारा मुश्तैदी से नियमों का पालन कराया जा रहा है नगर के भीड भाड वाले इलाकों मे पुलिस बल मौजूद किया गया है लोगों से अपील की जा रही है कि घर पर रहे सुरक्षित रहे।

Share This News