पिथौरागढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चालक हिरासत में लेकर वाहन सीज।

पिथौरागढ़ संवाददाता।
पिथौरागढ़: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के उद्देश्य से पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जाजरदेवल थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक को हिरासत में लेकर उसके वाहन को सीज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान चालक संदीप चंद शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और नशे की हालत में वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

