FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ एवं चंपावत के कुल 774 अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा दी ।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क के लिए  दीपक जोशी की रिपोर्ट–

पिथौरागढ। भर्ती निदेशक/भर्ती चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ ने अवगत कराया कि थलसेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के अधीन विगत 2 मार्च से 10 मार्च 2020 तक सेना छावनी रानीखेत में जो सेना भर्ती हुई थी उन अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई जो की शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है। जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में बायोमैट्रिक उपस्थिती के साथ ही कोविड-19 के अंतर्गत जारी सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा में जनपद पिथौरागढ़ एवं चंपावत के कुल 774 अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा दी गई।

Share This News