berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग के चौडमन्या क्षेत्र मे मोबाईल नेटवर्क खराब लोगो ने की मोबाइल नेटवर्क कम्पनियो के खिलाफ विरोध प्रर्दशन…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बेरीनाग के चौडमन्या में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी है उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में मोबाइल सेवा दुरुस्त करने की मांग की है। बेरीनाग ब्लॉक के चौडमन्या , सहित आसपास के गांवों में मोबाइल नेटवर्क न आने के कारण ग्रामीणों के फोन शो पीस बनकर रह गए हैं। काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक नेवलिया ने बताया कि पिछले कई माह से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी है। नेटवर्क की दिक्कत के चलते लोगों अपने परिजनों से बातचीत नहीं कर पाते है। कहा क्षेत्र में बीएसएनएल तथा अन्य निजी कंपनियों के मोबाइल टावर लगे, लेकिन बीते कुछ महीनों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने बीएसएनएल तथा निजी मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों से क्षेत्र में शीघ्र मोबाइल सेवा दुरुस्त करने की मांग की है। कहा अगर जल्द क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या ठीक नहीं होती है तो क्षेत्र के लोग क्षेत्रीय लोग मोबाईल कम्पनियो के खिलाफ आन्दोलन करेगे इस मौके पर दीपक नेवलिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This News