बेरीनाग मे 18 वर्ष से अधिक के युवाओ को कोरोना टीके लगाने की मांग की।
बेरीनाग मे 18 वर्ष से अधिक के युवाओ को कोरोना टीके लगाने की मांग की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग सरकार ने बीते सप्ताह ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का एलान किया था, तीसरे चरण के तहत 18 साल और अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगया जाना था।जिसके लिए 28 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। आप पार्टी के विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र कठायत ने कहा है कि राज्य सरकार लोगो को बेवकूफ बना रही है ,उन्होने कहा पिथौरागढ में तो 18 साल वालो को कोरोना के टीके लगने लगे है लेकिन बेरीनाग समेत गंगोलीहाट विधान सभा अस्पतालो में अभी तक बैक्सीन उपलब्ध नही करा पा रही है।जबकि अन्य जिलो मे 18 वर्ष वालो के टीकाकरण शुरू हो चुके है। उन्होने जिला प्रशासन से बेरीनाग में 18 वर्ष से उपर वालो के लिये यह टीकाकरण शुरू कराने की माग की है ।उन्होने कहा क्षेत्र के युवा आन लाइन रजिस्ट्रेशन कर टीके लगाने का इन्तजार कर रहे है। इधर चिकित्सा प्रभारी सिदार्थ पाटनी ने बताया कि अभी तक 18 वर्ष वाले लगने वाले टीके चिकित्सालय को नही मिल पाये है ,नही कोई इस तरह का आदेश ही मिला है ।आदेश व टीके के खेप मिलते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जायेगा।

