berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग मे अगले वर्ष से खुलेगा ट्रामा सेंटर…

बेरीनाग मे अगले वर्ष से खुलेगा ट्रामा सेंटर

एनएचएल नेटवर्क टीम…

बेरीनाग विधायक मीना गंगोला  ने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री  के सामने ,ट्रामा सेंटर की मांग रखी थी,जिस पर मुख्यमंत्री  ने स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए थे।बेरीनाग केंद्र में होने के कारण शासन द्वारा ट्रामा सेंटर की हरी झंडी दे दी गयी है।बेरीनाग सीएचसी जिला अस्पताल के बाद दूसरे नम्बर का चिकित्सालय है जहाँ 300 से ज्यादा मरीज ओडीपी के लिए पहुँचते है। यहां पर ट्रामा सेन्टर बनने से गंगोलीहाट, गणाई,थल,डीडीहाट,मुनस्यारी सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।ट्रामा सेंटर खुलने से यहां की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी जहां विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे साथ ही सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई,अल्ट्रासाउंड,एक्सरे मशीनें मिलेंगी,साथ ही विभिन्न ऑपरेशन यही हो सकेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात दुर्घटनाओं पर मरीजों को त्वरित इलाज मिल सकेगा।

Share This News