बेरीनाग मे एक कोविड संक्रमित व्यक्ति की हुई मौत:-
बेरीनाग मे एक कोविड संक्रमित व्यक्ति की हुई मौत:-

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
बेरीनाग। तहसील क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढते जा रहा हैं। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति 108 वाहन से हॉस्पिटल लाया गया अस्पताल पहुचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। समुदाय स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग के डॉ0 संदीप ने बताया जोगा राम पुत्र फकीर राम उम्र 60 निवासी बेलाआगर राईआगर की रिपोर्ट 12 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी, इन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने को लेकर कहा गया लेकिन इनके घर वाले नहीं माने व जोगा राम को घर ले गए। शनिवार को जाेगा राम की तवियत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग पहुंचते ही डॉक्टर ने जोगा राम को मृत घोषित कर दिया । जिसकी जानकारी हॉस्पिटल प्रशासन ने पुलिस प्रशासन तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी है। इधर नायब तहसीलदार हिमाशु जोशी ने बताया कि राईआगर निवासी जोगा राम की तबियत खराब चल रही थी आज उसे 108 वाहन से अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो गयी।

