बेरीनाग में 13 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी सिद्धार्थ पाटनी ने बताया आज शनिवार को कोरोन जांच सेंपलिंग जगथली में 243, बोली में 101,बेलाआगर में 54, सीएचसी में 33, चौकोड़ी में 13, सेराघाट में 17 लोगो की सेंपलिंग ली गयी है। आज शनिवार को क्षेत्र में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है । उन्हेे होम कोरेनटाईन किया गया है। उन्होने बताया लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाने दो गज दूरी की लोगो से की अपील की है।

