बेरीनाग में एसडीएम आवास और विधवा के घर के पास बृजपात से विद्युत उपकरण फूके।
बेरीनाग में एसडीएम आवास और विधवा के घर के पास बृजपात टीवी सहित अन्य उपकरण फूके

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग – शनिवार देर रात्रि को नगर क्षेत्र में भारी बृजपात से कई घरों में लगे टीवी और फ्रिज सहित अन्य उपकरण फूक गये वही एसडीएम आवास के पास पेडों में बृजपात होने से आवास को नुकसान पहुंचा है वही एसडीएम अभय प्रताप सिंह के आवास में रखे टीवी फ्रिज वाशिंग मशीन मोबाइल सहित अन्य उपकरण फूक गये। एसडीएम भी बाल बाल बचे। वही ड्रिगी कालेज के पास विधवा मोहनी देवी के मकान के पास पेड़ के पास बृजपात से नुकसान पहुंचा है बृजपात होने घर के अंदर रखे बिजली के उपकरण फूक गये है। इस दौरान घर के सदस्य भी घबरा गये। मोहनी देवी ने बताया की घर के पास एक चारा प्रजाति का बड़ा पेड है जिससे मकान को नुकसान पहुंच रहा है पूर्व में कई बार वन विभाग और प्रशासन को लिखित रूप से अवगत करा दिया है उसके बाद भी पेड को नही हटाया जा रहा है जिससे आये दिन बृजपात और पेड गिरने का खतरा बना हुआ है वही बेरीनाग के जवाहर चौक क्षेत्र बिजली का ट्रांसफर फुकने से क्षेत्र के सैकड़ों घरों बिजली व्यवस्था भंग रही।

