बेरीनाग। नगर मे स्टैड पोस्ट को मानको के अनुसार लगाने की माँग को लेकर विधायक को पत्र भेजा।
बेरीनाग। नगर मे स्टैड पोस्ट को मानको के अनुसार लगाने की माँग को लेकर विधायक को पत्र भेजा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-
बेरीनाग में पेयजल योजना को लेकर नगर पंचायत के मनोनीत सभासद ने जल निगम के ईई व विधायक गंगोलीहाट,उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नगर मे स्टैड पोस्ट बढये जाने व मानको के अनुसार लगाये जाने की माँग की है।मनोनीत सभाषद मनीष पंत ने बताया कि बेरीनाग मे कई स्थानो पर तो स्टैड पोस्ट लगाये गये है लेकिन कई क्षेत्रो मे स्टैड पोस्ट लगे ही नही हैं। उन्होने माग की है कि बेरीनाग के जवाहर चौक क्षेत्र मे एक भी स्टैड भी नही है। उन्होने कहा नगर मे अतिरिक्त 40 और स्टैड पोस्ट लगाने की माँग की है।वहीं जल निगम अधिशासी अभियंता अनूप पांडे ने बताया सर्वे के समय समय जहाँ स्टेड पोस्ट मानक के अनुसार सर्वे में थे उसी के आधार से स्टेड पोस्ट बनाये गये हैं।जिन स्थानो मे नही लगाये गये है स्टैड पोस्ट लगाने के लिए टैैडर प्रकिया चल रही है।

