FEATUREDGeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली।

बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली, मास्क नहीं लगाने पर विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बरेली:  मास्क नहीं लगाए जाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा  के  गार्ड ने ग्राहक को गोली मार दी जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यह  घटना बरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल कार्यालय में घटित हुई जिसमें एक युवक बगैर मास्क के बैंक में आया था, इसी बात को लेकर गार्ड और ग्राहक के बीच में जमकर कहासुनी हुई, गुस्साए गार्ड ने अपनी दोनाली बंदूक से उस बिना मास्क वाले युवक के ऊपर गोली चला दी।

आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।! गोली चलाने वाले गार्ड केशव कुमार सुभाष नगर का रहने वाला हैं जबकि बिना मास्क के आने वाला युवक राजेश कुमार राठौर बरेली जंक्शन के पास नॉर्थ रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है जो वहां पर टेलीकॉम डिपार्टमेंट में हेल्पर है। वह सुबह सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में अपने बैंक के काम से गया लेकिन बगैर मास्क कार्यालय के अंदर ही घुस गया जिस पर बैंक के गार्ड केशव कुमार से उसकी जमकर कहासुनी हो गई और वह वापस लौट आया। जब दोबारा राजेश बैंक के अंदर बिना मास्क के जा रहा था तब गार्ड केशव कुमार ने इसका दुबारा विरोध किया और दोनों के बीच जमकर कहासुनी और नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने अपनी दुनाली बंदूक से राजेश पर गोली चला दी लेकीन गनीमत रही कि गोली राजेश के बाएं पैर पर लगी। मामले की सूचना पर पुलिस के अधिकारी सीओ,  कोतवाली पुलिस टीम के साथ बैंक परिसर में पहुंचे। जिसके बाद गार्ड किशोर कुमार को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए घायल राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Share This News