FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण किए जाने की मांग को लेकर धरना जारी।

 

 

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट।मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड के निकट ललित सिंह बिष्ट(अध्यक्ष समिति) के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया गया है।उक्त क्रम में आज दिनाक 08/08/2021 को 28 वे दिन निम्नांकित व्यक्ति उक्त क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। गोपाल सिंह बिष्ट नि0कोलिया,पुष्कर सिंह बिष्ट नि0बनेला गांव, हरीश बहादुर टम्टा नि0अग्रोन,बूंदी लाल विश्वकर्मा नि0रणकोट
उक्त के अतिरिक्त समर्थन देने वालों में मुख्य रूप से सर्व श्री केदार सिंह(कोषाध्यक्ष उक्त समिति), केशव सिंह(पूर्व सैनिक),ठाकुर सिंह भंडारी,रणजीत सिंह,पूरन रावत, लक्ष्मण रावत,देवेंद्र बिष्ट,कृष्ण सिंह, राजीव सिंह ग्राम प्रधान सुगड़ी आदि उपस्थित है। शासन प्रशासन द्वारा आंदोलन की अनदेखी किए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने कहा है कि यदि शासन प्रशासन द्वारा इसी तरह आंदोलन की अनदेखी की जाती रही तो विवश होकर आंदोलन को उग्र करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

Share This News