Newsउत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज की जांच पर जांच, मनमानी पर नहीं लग रहा अंकुश

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

🔷विभाग के मंत्री ने निरीक्षण में मिली खामियों पर लगाया था फटकार
🔻 डीएम ने पुनः भर्ती मरीजों व व्यवस्था का लिया जायजा
🔷इसी तरह जिला अस्पताल व अन्य सीएचसी व पीएचसी की है हालत

अंबेडकरनगर। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओ के बेहतर कराने के निर्देश भले ही दिये जा रहे है किन्तु चिकित्सकों व कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं है, मनमानी तरीके से उनके कार्य चल रहे है। अस्पतालों में समय से न पहुॅचना और कब चले जाना उनकी आदत बन गयी है। इसकी निगरानी में विभाग के उच्चाधिकारी से लेकर डीएम व मंत्री जांच भी करते आ रहे है फिर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है जिसकी हकीकत महामाया राजकीय मेडिकल कालेज बयां कर रहा है।
ज्ञात हो कि सरकारी अस्पतालों में शासन द्वारा बेहतर सुविधा देने के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च की जा रही है। संसाधन से लेकर चिकित्सकों व कर्मचारियों के प्रबंध किये गये है लेकिन मनमानी के चलते भर्ती मरीजों के सही ढंग से उपचार नहीं हो पा रहे है। ऐसी हालत में उन्हे प्राइवेट चिकित्सालयों का सहारा लेना मजबूरी बन गयी है। इनकी शिकायते प्रशासन के अलावा शासन तक होती रहती है जिसे गंभीरता से लेकर जांच कराये जाने का क्रम भी जारी रहता है। इन सबके बावजूद किसी भी अस्पताल को ले लिया जाय तो वहां न तो दवाएं उपलब्ध है और न ही चिकित्सक व कर्मचारी समय से पहुॅचते है। ज्योति फुले संयुक्त चिकित्सालय है जहां कभी भी अधिकारियों के निरीक्षण में कोई चिकित्सक व कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करते सरकार की मंशा अनुरूप पाया गया हो। इस पर सम्बंधितों को नोटिस तक जारी की गयी है लेकिन किसी ने जबाब दिया अथवा नहीं और उसके विरूद्ध क्या कार्रवाई हुई? जनमासन जानने को बेताब ही रहा है। इसी क्रम में ताजा मामला महामाया राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर का है। 21 अप्रैल को सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल ने उस समय मेडिकल कालेज अचानक पहुॅच गये जब पार्टी के प्रवास कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डो के मरीजों से उनकी समस्याएं सुना और पेयजल व शौचालय की गन्दगी देखकर जिम्मेदार को फटकार भी लगाया था किन्तु उनके जाते ही पुराने ढर्रे पर चिकित्सक व कर्मचारी हो गये। इसकी नजीर नवागत जिलाधिकारी सुरेश कुमार द्वारा मंगलवार के निरीक्षण का है। उन्होने मेडिकल कालेज के वार्डो में जाकर मरीजों के हाल जाने। वार्डो में मरीजों व तीमारदारों ने अव्यवस्थाएं से अवगत कराया। इसके बाद प्रचार्य डाॅ. पीके सिंह के रेडियोलाजी व पैथोलाजी की तरफ बढ़े यहां दर्जनों मरीजों ने बताया कि अल्ट्रासाउण्ड नहीं हो रहा है। इस पर डाॅ. सुजीत राय ने कहा कि विभाग में कुल 9 पद स्वीकृत है लेकिन इस समय एक भी डाॅक्टर नहीं है। डीएम ने इस समस्या के निदान में आश्वासन दिया। यह तो रहा जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज की स्थित। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के हाल और ही काफी बेहाल है। इनमें तैनात अधीक्षक व चिकित्सक ज्यादातर समय से पहुॅचते ही नहीं, कर्मचारी भी उन्ही के अनुरूप कार्य कर रहे है। अस्पतालों में विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीज उपचार के लिए निर्धारित समय पर एकत्रित हो जाते है और सम्बंधित चिकित्सक के इंतजार में बैठे रहते है। घण्टो बीत जाने के बाद कहीं से सूचना कर्मचारी दे देते है कि आज डाॅक्टर साहब नहीं आयेगे। ऐसी दशा में निराश होकर मरीजों को लौटना उनकी मजबूरी बन जाया कर रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटेहरी व बसखारी को ही लिया जाय तो इन अस्पतालों में अधीक्षकों के आने-जाने का कोई समय नहीं है, चिकित्सक है तो वे भी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है, मरीजों को कभी चिकित्सक मिलते भी है तो रोग की दवां को उपलब्ध न होने को कहकर बाहर से पर्चे लिखना आमबात है। फार्मासिस्ट वार्ड व्याय व अन्य कर्मचारी जो भी है इसमें कोई ऐसा नहीं है कि जिनके कृत्य से मरीज व तीमारदार संतुष्ट है जिसके खिलाफ आवाज भी उठती रहती है।

Share This News